बाईपास रोड में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय, राजनीतिक हस्तियों का हुआ जुटान

0
971

-उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हुए कार्यक्रम में शामिल
बक्सर खबर। चुनावी कार्यक्रम हो और राजनीतिक गोलबंदी न हो। यह भला कहां संभव है। सोमवार को शहर के बाईपास रोड में एनडीए उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर कई विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया था। जिले के राजनीतिक धुरंधरों के अलावा उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, रामसेवक कुशवाहा राष्ट्रीय मंत्री जदयू उपस्थित रहें। हालांकि पूजा पाठ का कार्य सुबह आठ बजे ही प्रारंभ हो गया।

लोकसभा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी ने अपने हाथों यह पूरा कार्य संपन्न किया। 11 बजे के उपरांत राजनीतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह तथा मंच संचालन का कार्य भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यालय बाईपास रोड में काली मंदिर के पीछे शिवप्रभा मैरिज एण्ड उत्सव वाटिका में खोला गया है। इस दौरान घटक दलों से जुड़े अखिलेश सिंह जिलाध्यक्ष लोजपा, बलिराम कुशवाहा हम पार्टी, अजय राजभर सुहेलदेव पार्टी ने बारी बारी से अपने संबोधन में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को चुनाव में भारी से भारी मतों से जिताने का बचन दिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से बचन लिया।

दयाशंकर सिंह के साथ प्रदीप राय व अन्य

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा बक्सर के लोग खुशनसीब हैं। यहां पार्टी ने मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा है। इनके रुप में एक जमीनी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए यहां आया है।  उन्होंने ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हुं और मैं बक्सर वासी भी हुं इसलिए बक्सर वासियों, आपसे वादा करता हूं कि मैं बक्सर के लोगों को अयोध्या में स्थापित भगवान राम का दर्शन अपनें निजी खर्चे से अवश्य कराउंगा। इस घोषणा से प्रफुल्लित उपस्थित सभी लोगों ने दयाशंकर सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाए और अबकी बार 400 पार का नारा लगाया।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोग

एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों को बचन दिया कि मैं बनारस की तर्ज पर बक्सर के विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पैर भी पकड़ना पड़ा तो भी मैं पीछे नहीं हटुंगा। इस दौरान शम्भू सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी, मनोज जयसवाल जिला अध्यक्ष कैमूर, अखिलेश सिंह लोकसभा सह प्रभारी, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, पूर्व विधायक अशोक सिंह रामगढ़, स्वामी नाथ तिवारी ब्रह्मपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदार नाथ तिवारी, मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रदीप राय, विजय मिश्रा, मिथिलेश पाठक आदि अनेक राजनीतिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here