‌‌‌बदले की आग में भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार

0
1455

-जेल से जमानत पर बाहर आई थी ममता 
बक्सर खबर। अपनी ही भाभी की हत्या करने वाला देवर अजय पांडेय गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सिकरौल थाना के पांडेयपुर गांव का निवासी है। इसके विरूद्ध आरोप है कि तीन अप्रैल को उसने सुबह शौच करने जा रही भाभी को गोली मार दी थी। उसके बाद से ही आरोपी अजय व उसका एक और भाई फरार थे। थानाध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली। फरार चल रहा अजय अपने गांव आया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। तीन अप्रैल को उसने अपनी भाभी ममता देवी को गोली मार दी थी।

जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन, खुलेआम हुई हत्या के मामले में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने स्वयं की अजय और विजय पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी इस घटना के पीछे यह कारण था कि ममता ने साजिश रचकर अपने पति को मरवा दिया था। यह आरोप उसके ऊपर लगाया गया था। वह तीन-चार माह से जेल में थी। जमानत मिली तो बाहर आई। लेकिन, 15 दिन भी नहीं गुजरे और उसकी भी हत्या हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here