पुल से नीचे गिरी ब्रम्हपुर सीडीपीओ की कार, बच गई जान

0
2036

-बैठक में शामिल होने जा रही थी अनुमंडल मुख्यालय डुमरांव
बक्सर खबर। डुमरांव राजबाहा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बड़ी दुर्घटना टल गई। अकालुपुर पुलिया के पास ब्रह्मपुर की सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) का वाहन पुल से नीचे जा गिरा। सीडीपीओ रत्ना कुमारी व चालक गौरव कुमार दोनों घायल हो गए। तुरंत उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया यह खतरे से बाहर हैं। दोनों की चोट हल्की हैं।

फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। सूत्रों ने बताया बैठक में भाग लेने के लिए वे डुमरांव आ रहीं थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नप पदाधिकारी आदि अस्पताल पहुंचे। उनका हालचाल जाना। पूछने पर ज्ञात हुआ राजबाहा मार्ग पर बनी पुलिया अंग्रेजों के जमाने की है। वहां से गुजरने वाले बालू लदे ट्रकों ने दोनों तरफ की रेलिंग तोड़ दी है। ताकि ट्रक उससे होकर गुजर सकें। कार उसी वजह से नीचे जा गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here