‌‌‌ सैनिक संघ ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

0
114

-मुखिया प्रतिनिधि से दिया लैपटॉप, मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन
बक्सर खबर। पूर्व सैनिक संघ द्वारा रविवार को मुंडेश्वरी अस्पताल के सभागार में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सैनिकों ने निर्णय लिया कि आठ अगस्त से ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरू किया जाएगा। क्योंकि जब बात तिरंगे की हो तो सैनिक पीछे नहीं रह सकते। इस समारोह के दौरान दो खास कार्यक्रम और हुए। पूर्व सैनिकों की मदद में जुटे संगठन को मदद करने के लिए राजपुर प्रखंड के पूर्व सैनिकों और बारुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय उपाख्य मंटू उपाध्याय द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया। उन्होंने संगठन के निदेशक डॉक्टर मेजर पीके पांडेय को वह लैपटॉप सौंपा।

इसके अलावा जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें बबलु उपाध्याय, रवि मिश्रा, संजय उपाध्याय, जितेन्द्र मिश्रा, चंन्द्रकांत, अशोक कुमार, अरविंद तिवारी, पंकज कुमार, अजय राय, राजेश, गुलशन आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी व संचालन उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया। कार्यक्रम के दौरान ई सी एच एस ओ आई सी कैप्टन सुमित मिश्रा भी उपस्थित थे। उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैप्टन बी एन पाण्डेय, कैप्टन श्रीकांत उपाध्याय, कैप्टन श्री राम चौबे, कैप्टन धर्म राज यादव, कैप्टन आर सी पाल, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह,

संगठन के निदेशक डॉक्टर मेजर पीके पांडेय को लैपटाप सौंपते मुखिया प्रतिनिधि

जिला महा सचिव नायब सूबेदार राजबली सिंह, जिला सचिव सूबेदार ललन मिश्रा, चेयरमैन सूबेदार अलख नारायण श्रीवास्तवा, कैप्टन धर्म राज यादव, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे, सूबेदार राम नाथ सिंह, उमा शंकर शर्मा, कोमल मिश्रा, ललन चौबे, सुनील सिंह, राजेन्द्र तिवारी, भरत मिश्रा, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष कामख्या पाण्डेय, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिहर सिंह, सिमरी प्रखण्ड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह, चौसा प्रखण्ड अध्यक्ष हरिवंश यादव, मदन सिंह, दीना नाथ सिंह, लाल जी प्रसाद, सत्य नारायन यादव, शिवमुनि सिंह यादव, शिव कुमार कुशवाहा, शिव मंगल पांडेय कन्हैया पाण्डेय, राधा मोहन पासवान, के के मिश्रा, रामशिस सिंह, राम सिगासन सिंह, वारंट ऑफिसर विश्वा मित्र उपाध्याय, वीर नारी सुमित्रा देवी, सुशील देवी, रिंकी देवी, धर्मावती देवी, कौशल्या देवी, तथा सैकड़ो पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here