राम आएंगे गीत गाने वाली स्वाति मिश्रा आ रहीं हैं बक्सर

0
2129

-किला मैदान में होगा कार्यक्रम, अभ्युदय यात्रा जाएगी अयोध्या
बक्सर खबर। खबर यह है कि बक्सर से श्रीराम अभ्युदय यात्रा शुक्रवार को अयोध्या रवाना होगी। और इस खबर का एक खास पहलू यह है कि राम आएंगे, हमारी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, गीत गाकर धूम मचाने वाली गायिका स्वाति मिश्रा भी इसमें शामिल होने बक्सर आ रही हैं। हम स्वाति की बात यहां इस वजह से कर रहे हैं क्यूंकि इन दिनों उनकी चर्चा इस भजन के कारण पूरे देश में हैं। उन्होंने अपना वीडियो जारी कर यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

यह कार्यक्रम श्रीराम कर्म भूमि द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भागलपुर से यह यात्रा 10 जनवरी को प्रारंभ हुई हैं। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष केके ओझा के अनुसार राम अभ्युदय यात्रा 13 को अयोध्या पहुंचेगी। भगवान राम की यह कर्म भूमि है। इसलिए यहां से यात्रा अयोध्या जा रही है। यात्रा को यादगार बनाने यह भजन संध्या का कार्यक्रम किला मैदान बक्सर में रखा गया है। हालांकि भागलपुर से चला रथ गुरुवार को ही बक्सर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह नगर भ्रमण के बाद अयोध्या के लिए रवाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here