पुष्पा वर्मा बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

0
404

– पार्टी नेताओं ने दी शुभकामनाएं
बक्सर खबर। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने बक्सर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ एवं जुझारू कांग्रेस नेत्री पुष्पा वर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी महिला पद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बक्सर जिला कांग्रेस मजबूत होगी ऐसा कहना है जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय का। उन्होंने इसकी शुभकामना देते हुए उनका पार्टी कार्यालय में स्वागत किया।

मनोज पांडेय ने बक्सर खबर को बताया कि पुष्पा वर्मा एक कर्तव्यनिष्ठ जुझारू कांग्रेस नेत्री हैं। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी भी मजबूत होगी। उन्हें  प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा एवं डॉक्टर सत्येंद्र ओझा ने भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, रोहित उपाध्याय, योगी मिश्रा, सीमा कुमारी, नीलम देवी, महेंद्र चौबे, दीपक, पवन तुरहा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here