गरीब ब्राह्मण ने फांसी के फंदे से लटककर दे दी जान

0
2281

-परिवार में है दो पुत्र, पुलिस ने कहा नहीं पता चला मौत का कारण
बक्सर खबर। नया भोजपुर के रहने वाले गरीब ब्राह्मण राजन पांडेय ने शनिवार की सुबह फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के अनुसार जब आस-पास के लोगों ने उन्हें पेड़ से लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी। गांव के लोग भी वहां एकत्र हो गए। लोग यह सवाल कर रहे थे? पचास वर्ष से अधिक की उम्र हो गई थी। अब इस अवस्था में ऐसा करने की क्या जरुरत थी। भगवान का नाम जपना चाहिए था।

जिंदगी में बहुत से तनाव आते हैं। ऐसा करने की भला क्या जरुरत थी। सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुच गई। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पूछताछ शुरू हुई तो कुछ लोग कह रहे थे। परिवार गरीब है, कष्ट में था। कोई कह रहा था, दो-दो बेटे हैं। उनका क्या परेशानी थी। वहीं परिजन कह रहे थे। उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि मौत की वजह जो रही हो। इस घटना ने पूरे परिवार को मर्माहत कर दिया। पूछने पर नया भोजपुर प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here