वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

0
851

-शादी समारोह से वापस लौट रहे थे गांव
बक्सर खबर। शादी समारोह में शामिल हो अपने गांव लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को बेहतर उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच में दाखिल कराया गया था। जहां सोमवार की दोपहर मरकट यादव (75) की मौत हो गई। वे नावानगर के धमछुआ गांव के निवासी थी। सूचना के अनुसार रविवार को वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से स्कूटी द्वारा अपने गांव लौट रहे थे।

इस दौरान बासुदेवा ओपी के शिवपुर गांव के समीप उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। स्कूटी मरकट यादव का पौत्र अनिल कुमार चला रहा था। दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया। अनिल का एक हाथ इस दुर्घटना में टूट गया था। उसे उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। लेकिन, सर में गंभीर चोट लगने के कारण वृद्ध को पटना रेफर कर दिया। जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार उनका शव भी गांव पहुंच गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here