दुर्घटना में घायल होमगार्ड के सिपाही की मौत

0
2265

-ड्यूटी से घर जाने के दौरान पिछले सप्ताह हुआ था घायल
बक्सर खबर। होमगार्ड के घायल सिपाही सुमन कुमार की रविवार की शाम मौत हो गई। सूचना के अनुसार सुमन गोलंबर के चेकपोस्ट पर तैनात था। पिछले दिनों ड्यूटी से घर जाने के दौरान वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया था। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के आस-पास थी। लोग उसके लिए दुआएं कर रहे थे। वह स्वस्थ हो घर लौट आए। लेकिन, न दुआ काम आई न दवा।

रविवार की देर शाम उसने ट्रामा सेंटर में ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना देने वाले सूत्रों ने बताया कि वह बेलहरी पंचायत के रेका गांव का निवासी था। हालांकि दुर्घटना कैसे और कहां हुई। इस बारे में हमें पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके लिए हमने सिकरौल व नगर थाना क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया। अगर आप पाठकों में से किसी के पास इसकी पूरी जानकारी हो तो कमेंट के माध्यम से जरूर सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here