बस की छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, सड़क जाम

0
1287

बक्सर खबर। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह ग्यारह बजे एनएच 84 पर कुटीडेरा के समीप हुई। यह देखकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पा मौके पर पहुंचे कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय के समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। युवक की पहचान ओमकार मिश्रा (19) पिता भुटेली मिश्रा के रूप में हुई है।

सूत्रों कि मानें तो युवक गांव से बक्सर कि तरफ बस की छत पर बैठक कर जा रहा था। उसी दौरान वह गिर पड़ा। सर में गहरी चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। । मृतक दो भाई दो बहन था। वह ब्रह्मपुर थाना के योगियां गांव का निवासी था। ज्ञात हो कि एक माह पूर्व ही सड़क दुघर्टना में उसके चाचा सरोज मिश्रा कि मौत हुई थी। दुर्घटना के कारण पूरा परिवार सदमे में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here