एनजीओ खा रहा है मजदूरों का पैसा, विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी

0
1041

– अस्पताल के एनजीओ के खिलाफ डुमरांव विधायक से कामगारों ने की शिकायत
बक्सर खबर। डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत एनजीओ संचालक गड़बड़ी कर रहे हैं। वे मजदूरों का हक भी मार रहे हैं और उनके साथ गलत व्यवहार भी। इसकी भनक डुमरांव के विधायक अजीत कुशवाहा को मिली थी। संभवत: इसी वजह से सोमवार को वे अस्पताल पहुंचे। वहां सफाई कर्मियों से उन्होंने मुलाकात की। जहां उनके सामने यह विषय आया कि पहले कम रुपये मिलते थे। अब श्रम विभाग की पहल पर खाते में 8500 रुपये आए हैं।

लेकिन, सुपरवाइजर उसमें से आधे रुपये मांग रहा है। विधायक के निजी सहायक नासिर हसन ने जो इसका उल्लेख मीडिया को भेजे गए संदेश में किया है। उनके द्वारा कहा गया है विधायक ने जांच की और यह पाया कि 22 की जगह 12 सफाई कर्मियों से काम लिया जा रहा है। महिला कर्मियों से अमानवीय व्यवहार किया जाता है। रात को पुरुष कर्मी जेनरेटर चलाने नहीं आते। महिलाओं से ही इसका काम भी लिया जाता है।

कुल मिलाकर विधायक की नजर अब एनजीओ और उसकी गड़बड़ियां आ गई हैं। अब दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। जांच में विधायक के साथ कई लोग मौजूद रहे। जिनके नाम प्रखण्ड सचिव डुमरांव सुकर राम, भगवान पासवान, शंकर तिवारी, मनोज कुशवाहा, देवेन्द्र प्रियदर्शी, कन्हैया पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेश राम, वार्ड पार्षद अनिल राय, प्रभात कुमार बताए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here