‌‌सक्षमता परीक्षा व ट्रांसफर के तनाव में शिक्षक का निधन …!

0
7889

-हार्ट अटैक से प्राथमिक विद्यालय खोरैठा के विनोद की मौत
बक्सर खबर। शिक्षा विभाग और उसके नीत नए फरमान ने शिक्षकों की नींद छीन ली है। सोमवार को इसी चिंता में एक शिक्षक का दम निकल गया। महज 48 वर्ष की उम्र में प्राथमिक विद्यालय खोरैठा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह उन्हें सीने में तकलीफ हुई। दोपहर तक उपचार के लिए वे वाराणसी पहुंचे। जहां उपचार के बाद वे गांव लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही निजी अस्पताल से कुछ दूर आए उन्हें चक्कर आया। साथ में एक व्यक्ति थे। तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल गए। लेकिन, डॉक्टर ने बीएचयू ले जाने की सलाह दी।

वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने बताया अब यह नहीं रहे। शिक्षक नेता शिवजी दुबे ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि विनोद नाम के अनुरूप ही सरल व्यक्ति थे। इस घटना से जिले के सभी शिक्षक मर्माहत हैं। उनके साथी शिक्षकों ने बताया कि शनिवार को विद्यालय पर इसकी बात की चर्चा हो रही थी। सरकार सक्षमता परीक्षा ले रही है। परीक्षा लेगी तो ले पर दूसरे जिले में भेजेगा तो बहुत परेशानी होगी। मेरी तो पत्नी भी अब नहीं रही। जीवन का अंतिम छण कष्ट में गुजरेगा लगता है।

इन बातों ने संभवत: उनके मन पर गहरा प्रभाव डाला और ऐसा हो गया। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया पिछले वर्ष ही उन्हें दिल की बीमारी का एहसास हुआ था। उन्होंने हार्ट की सर्जरी भी कराई। ऑपरेशन सफल था। सात-आठ माह से वे भले चंगे थे। संभव है, किसी विशेष चिंता ने उन्हें परेशान किया होगा। अभी हाल ही में उन्होंने अपने बड़े पुत्र की शादी की है। वे दो बच्चों के पिता थे। वर्ष 2003 में उनकी नियुक्ति हुई थी। वे राजपुर प्रखंड के खोरैठा गांव के ही मूल निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here