‌‌‌नैनीजार बूथ पर हुआ हंगामा, पत्थरबाजी के कारण टूटा शीश

0
721

बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव के दौरान रविवार को बड़की नैनीजोर के बूथ संख्या 190 पर भी बवाल हुआ। वहां भी पुलिस के साथ नोकझोक के कारण गुस्साए लोगों ने पथराव किया। जिसमें सीओ की गाड़ी का शीशा टूट गया। महाराष्ट्र पुलिस बल के एक जवान को भी चोट आई। प्रशासन के अनुसार वहां लोगों ने मतदान को प्रभावित करना चाहा। जबकि ग्रामीणों की मानें तो वहां पुलिस ने अत्याचार किया। लोगों को मारा-पीटा। इस बीच गांव वाले भी गोलंबद हुए। सूचना पा अधिकारियों का दल पहुंचा। विद्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया।

वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों भी जमा हो गए थे। कुछ युवकों ने बूथ पर पत्थर बाजी की। जिसमें सीओ की गाड़ी का शीश टूट गया। यहां के हालाकि वहां किसी को हिरासत में लिए जाने की सूचना नहीं है। आज सोमवार को लोगों से मिलने स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे व डुमरांव विधायक ददन यादव नैनीजोर गए। लोगों से मिले और उनका हालचाल लिया। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की लोग मांग कर रहे थे। नेताओं ने उन्हें इसका भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here