मंगलवार को मंडपों में विराजेगी मां सरस्वती

0
161

-पूजा के है तीन विशेष मुहूर्त, बुधवार को होगा विसर्जन
बक्सर खबर। सरस्वती पूजा अर्थात बसंत पंचमी का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी विद्यार्थी और पूजा समितियों के सदस्य जोर-शोर से कर रहे हैं। वहीं कलाकारों ने भी मूर्तियों को अंतिम रुप प्रदान कर दिया है। इस पूजा के तीन विशेष मुहूर्त हैं। पंडित नरोत्तम द्विवेदी बताते हैं। सुबह 06:31 से 09:28 तक। दिन के 11:06 से 03:16 तक एवं संध्या वेला में 05:34 से रात्रि 10:01 तक। इसमें दोपहर 11:26 से 12:36 तक विशेष अभिजीत मुहूर्त है।

-शांति समिति की बैठक करते डीडीसी व मुख्य पार्षद

बुधवार को विसर्जन भी प्रात: बाद किया जा सकता है। वहीं प्रशासन ने भी सोमवार को लंबी बैठक की। उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर व नगर परिषद की मुख्य पार्षद माया देवी उपस्थित रहीं। साथ ही शांति समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिन्हें बताया गया। विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करना है। साथ ही कोविड के निर्देशों का पालन भी अनिवार्य रुप से होना चाहिए। सभी पूजा समितियों को इसका अनुपालन करना होगा। साथ ही पंडालों पर अश्लील गीत बजाना सख्त मना है। साथ ही डिजे का प्रयोग प्रतिबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here