‌‌‌ शादी का क्षांसा दे युवती को बनाया गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज

0
3764

-112 पर फोन करने से मिली पीड़िता को पुलिस की मदद
बक्सर खबर । शादी का झांसा देकर विवाहिता युवक युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच जब वो गर्भवती हो गई तो उस पर अबॉर्शन का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता ने रविवार को कृष्णाब्रह्म थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। जो उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

वह पूर्व से शादीशुदा है और युवती को भगाकर दूसरे प्रदेश ले गया था। हाल ही में वह अपने गांव लौटा है। इस बीच रविवार को पीड़िता ने 112 नंबर पर इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है। राजकुमार राम जिसकी उम्र 32 वर्ष है। उसने अपने पड़ोस की युवती को अपने जाल में फंसाया और भगाकर दूसरे प्रदेश ले गया। वहां दोनों किराए पर रहते थे।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। वहां पेट गिराने के लिए कहने लगा। जब वह तैयार नहीं हुई तो हाल ही में गांव लेकर आ गया। यहां आने के बाद लड़के माता-पिता, चाचा व फुफेरा भाई मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले उसे रघुनाथपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां अबॉर्शन का प्रयास हुआ। लेकिन, युवती ने हंगामा किया तो उसे लेकर घर लौट आए। यहां एक कमरे में उसे नजरबंद कर दिया गया। इसी बीच उसके साथ रविवार को एक फोन लग गया। जिससे उसने 112 पर सूचना दी और तत्काल पुलिस मदद के लिए पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here