सांस्कृतिक व पारंपरिक खेलों को विकसित करेगा क्रीड़ा भारती

0
60

बक्सर खबर। क्रीड़ा भारती का प्रांतिय सम्मेलन रविवार को नया बाजार स्थित सीता-राम विवाह आश्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी और दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष राजेश्वर राज ने संयुक्त रुप से किया। अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि क्रीड़ा भारती सांस्कृतिक व पारंपरिक खेलों को विकसित करने का लक्ष्य लेकर चला है।

हमारा प्रयास है, देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर इसे लागू किया जाए। हमारा लक्ष्य है स्वस्थ्य भारत, समर्थ भारत। राजेश्वर राज ने कहा जन जागरण के माध्यम से सबको खेल से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। बक्सर के अध्यक्ष डा॰ रमेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान चन्द्रेशखर अधिकारी, ललन प्रसाद, अवधेश, अभिषेक, जय प्रकाश यादव, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here