‌‌‌उफनती गंगा में कूद गई किशोरी, फैली अफवाह, भाइयों ने जिंदा फेंका

0
1692

बक्सर खबर। उफनती गंगा में आज सोमवार की दोपहर किशोरी कूद गई। उसके पीछे आ रहे दो भाइयों पर आरोप लगा कि उन लोगों ने ही उसे गंगा में फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्हें गंगा पुल से नगर थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला वे उत्तर प्रदेश के भारवर कोल थाना अंतर्गत पटखनपुर गांव के निवासी हैं। बहन का नाम अमृता था। वह मैट्रिक की छात्रा थी। मां ने आज उसे घर पर पीटा था। क्योंकि उसे कुछ सूचना मिली थी। उसके बाद वह घर से भाग निकली। हम दोनों भाई सोनू और धनू को जब पता चला तो उसके पीछे दौड़े। हम उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह गंगा में कूद गई।

वहीं दूसरी तरफ नगर थाने की पुलिस यह सोच कर परेशान है कि वह क्या करे। क्योकि दोनों अपने-आप को बेकसुर बता रहे हैं। कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आ रहा। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज हो। गवाह न होने की स्थिति में पुलिस क्या करे। दूसरी तरफ किशोरी की लाश भी बरामद नहीं हुई है। फिलहाल दोनों को हिरासत में रखा गया है। परिवजनों की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नगर थाने पहुंचे मीडिया के लोगों से दोनों युवकों ने खूद को बेकसूर व नाबालिग बताया। उनका कहना था हम इंटर के छात्र हैं। भला हम अपने बहन को क्यों फेकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here