किशोर ने लगाई फांसी, गांव वाले हैरान

0
758

-परिजनों के अनुसार घर के पीछे हुई घटना
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाना के बलुआ गांव में युवक द्वारा फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात सामने आई है। घटना बुधवार दो बजे के आस-पास की है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अंकित कुमार (16 वर्ष)  पुत्र राकेश कुमार ने आत्महत्या कर ली है। अपराह्न तीन बजे के लगभग वहां पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। उसने अपने ही घर के पीछे ऐसा किया था।

लेकिन, इसका कारण क्या रहा। यह कोई नहीं बता पा रहा था। वैसे पुलिस ने पूछने पर कहा पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। लोगों ने बताया कि घर के बडेरा में फंदा बांध लटक गया था। हालांकि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके गम में वे रो-रो कर बेहाल थे। शव को पुलिस ने पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here