सवर्ण वोटरों को रिझाने में जुटे निराला

0
437

बक्सर खबर। चुनाव की उल्टी गिनती शुरू है। प्रचार के लिए सिर्फ सात दिन शेष हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। राजपुर के जदयू प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक संतोष कुमार निराला तीसरी बार जदयू के टिकट पर इस सीट से मैदान में है। उन्होंने सवर्ण वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए विशेष योजना के तहत कार्य शुरू किया है। रविवार को उन्होंने राजपुर, करैला डेरा, जमौली, सैथू, देवढ़ीयां और तियरा तक के गांवों का दौरा किया। आज के दौरे में उनके साथ सवर्ण समर्थक भी नजर आये। उनके दौरे से पता चला आज का उनका अभियान खास सवर्णों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए था।

डेवढ़ीया पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शम्भु नाथ मिश्रा ने कहा बिहार की विकास के लिए हम लोग एनडीए के साथ है। वही ददुरा के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने कहा हम लोग आतंकवाला बिहार नही बनायेंगे हम लोग आत्म निर्भर बिहार के लिए निराला के साथ है। आज की इस दौरा में विराट राय मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिगुण, धनंजय त्रिगुण,कृष्णानंद मिश्रा, अनिरूद्ध तिवारी, बब्लु पाण्डेय, दत्तात्रेय चौबे, प्रमोद चौबे, श्रीनिवास तिवारी, काशी सिंह, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह भाजपा नेत्री इंदु देवी, झुरू कुशवाहा के आलावे अन्य समर्थक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here