अस्पताल के उद्घाटन में जुटेंगे भोजपुरी स्टार

0
980

बक्सर खबर। डुमरांव शहर में 8 अप्रैल को दांत का अस्पताल खुलेगा। आधुनिक उपकरणों और बेहतर तकनीक के साथ इसका शुभारंभ होना है। स्टेशन रोड में महाराजा पेट्रोल पंप के समीप पाल कम्पलेक्स में इसका स्थान निर्धारित है। अस्पताल के प्रबंधक सह मुख्य चिकित्सक डा. हिमांशु पान्डेय ने बक्सर खबर को बताया कि आगामी 8 अप्रैल को उद्घाटन की तिथि निर्धारित है। उस दिन एक भव्य देवी जागरण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिले के सभी प्रमुख लोगों एवं चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है। देवी जागरण कार्यक्रम का समय सुबह 9: 00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सुनिश्चित है। कार्यक्रम में भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा, अभिनेता सह गायक गोपाल राय, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, प्रियंका पायल, बलवन्त सिंह, विवेक पान्डेय, पूजा उपाध्याय समेत भोजपुरी जगत से जुड़े कई अन्य कलाकार अपने फन का जलवा बिखेरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here