वैश्विक आपदा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर की लोगों की सेवा

0
175

-ब्रह्मपुर विधानसभा में आयोजित हुई वर्चुअल रैली
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सोमवार को ब्रह्मपुर विधानसभा में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। उधूरा गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष समेत विधानसभा के प्रमुख पार्टी नेता शामिल हुए। तय समय पर कार्यक्रम प्रारंभ होना था। उससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। दीप जलाने के उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे व राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मंत्री चौबे ने कहा कि वैश्विक आपदा की घड़ी में आगे आकर जिस तरह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की। वह प्रशंसनीय है। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने इतनी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है कि केवल उसके लेखा-जोखा जनजन तक पहुंचाने मात्र से आम जनमानस स्वस्फूर्त होकर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बर्बाद करने वाले लोग आज बिहार में बदलाव का राग अलाप रहे। उन्हें मौका मिला तो बिहारियों का हक छीनने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर व संचालन राजाराम पांडेय ने किया। इस दौरान ध्रुव तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, इद्रजीत बहादुर सिंह, टुनटुन बर्मा, नवीन निश्चिल चतुर्वेदी, अजय राय, विन्धयाचल राय, रमेश बर्मा, दिलीप मिश्रा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here