मैंने मुंह से दिया वोट… और आप

0
326

बक्सर खबर। मतदान करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। अपने जिले में 19 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। आप जरुर इसमें शामिल हों। अगर आप इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं तो यह आपका कर्तव्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी लोगों से बार-बार इसकी अपील की है। आज ऐसी ही एक प्रेरणा दायक स्टोरी आपके सामने हम रख रहे हैं। यह तस्वीर लोकसभा चुनाव 2014 की है। जिसे तमिलनाडू के जिला धर्मपुरी बूथ संख्या 60-पेपीरेड्डीपट्टी से लिया गया है। तस्वीर में दिखने वाले व्यक्ति का नाम वेंकटेशन है। आप सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। एक दुर्घटना में इनके दोनों नहीं रहे। जब मतदान का दिन आया तो वे बूथ पर गए। हाथ नहीं होने के कारण उन्होंने मुंह से वोट किया। पोलिंग पार्टी ने मतदान की स्याही उनके पैर पर लगाई। जब उन्होंने और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया तो एक युवक ने उनसे पूछा। आपने वोट दिया क्या? जब उनका जवाब उसने हां में दिया तो उसने पूछा कैसे? वेंकटेशन बताया मुंह से। मैं अपने मताधिकार से पीछे नहीं रहता। आप भी अवश्य करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here