मैं जनता के बीच रहा पटना के सरकारी आवास में नहीं : संजय तिवारी

0
356

बक्सर खबर। बक्सर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार व निवर्तमान विधायक संजय तिवारी ने आज सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कहा। मैं किसान का बेटा हूं। इस लिए हमेशा उनकी लड़ाई लेकर लड़ा। अपने सेवा काल में मैने किसान महा पंचायत का आयोजन किया। गांव-गांव गया, लोगों को एकत्र किया। मेरे सामने जो भी समस्याएं आई। उनका तुरंत निदान किया।

लोगों को संबोधित करते महागठबंधन के प्रत्याशी संजय तिवारी

कभी किसी को मुझे ढूढंते हुए पटना न जाना पड़े। इसको ध्यान में रखकर हमेशा बक्सर में रहा। आगे भी आप हमेशा हमें अपने साथ पाएंगे। यह बातें उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं। वे जासो, नदांव, कुल्हडिय़ा, बड़की बसौली, बोक्सा तक गए। उनके साथ कुछ कार्यक्रमों में पूर्व विधायक हृदय नारायण यादव, राजद के पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, बच्चा यादव, राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव, कमलेश सिंह बांगा यादव, विनोद यादव, सन्तोष भारती, उमा पांडेय, मनोज पांडेय आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here