हाकीम के दरबार के सामने वृद्ध की मौत

0
1117

बक्सर खबर। राजपुर
प्रखंड मुख्यालय राजपुर के सामने सोमवार को वृद्ध व्यक्ति का शव देखा गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वृद्ध को देखने के लिए आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने पहचान का दावा नहीं किया। वृद्ध व्यक्ति के पास एक झोला था। जिसमें कुछ सामान रखे थे। लेकिन पुलिस को कुछ भी ऐसा हाथ नहीं लगा। जिससे उसकी पहचान हो सके।

वहीं आम लोगों में इस बात की चर्चा थी। यह इसी प्रखंड के किसी गांव का व्यक्ति मालूम होता है। क्योंकि इस अवस्था का व्यक्ति बहुत दूर से यहां नहीं आएगा। जरुर वह प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय में अपने लिए न्याय मांगने आया होगा। जिसकी यहां इंतजार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूत्रों का कहना था रविवार को सभी कार्यालय बंद थे। ऐसे में यह व्यक्ति कहां से और किसके पास आया। यह कोई नहीं कह सकता।

add

लेकिन, एक वृद्ध की मौत प्रखंड मुख्यालय के सामने होना। अपने आप में एक सवाल है। जहां पास में ही थाना है। प्रखंड परिसर में ही प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र है। मुख्यालय होने के कारण यहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगता रहता है। ऐसी जगह पर एक वृद्ध भूख अथवा किसी और कारण से दम तोड़ दे। यह अपने आम में शर्मनाक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here