स्वर्ण व्यवसायी संघ अगले दस दिन बंद रखेगा दुकानें

1
3373

-शहर में बढ़ते मरीजों के कारण लिया गया निर्णय, 8 से 17 तक का फरमान
बक्सर खबर। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यह देखते हुए स्वर्ण कार संघ बक्सर ने अगले दस दिन तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। आज मंगलवार को संघ के अध्यक्ष अशोक सर्राफ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा 8 से 17 तक संघ से सभी स्वर्ण व्यवसायियों से दुकानें बंद रखने का आग्रह किया है। घर में रहें और सुरक्षित रहें। क्योंकि विषम परिस्थिति में स्वयं भी लॉकडाउन का अनुपालन किया जा सकता है।

जब लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी बहुत जरुरी है। संघ के अध्यक्ष ने बक्सर खबर से कहा व्यवसायी ही नहीं हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं। वे अनावश्यक बाहर न जाए। अगर निकलते हैं तो सरकार द्वारा बताए गए तीनों नियमों का अवश्य पालन करें। मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें। बगैर हाथ साफ किए अपने चेहरे, आंख, नाक व मुंह को स्पर्श न करें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here