स्कार्पियो ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

0
974

बक्सर खबर। बाइक से पति-पत्नी घर लौट रहे थे। रास्ते में बगेन के पास स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां घायल महिला धर्मशिला देवी ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। वह अपने पति रामनाथ यादव के साथ ससुराल पनियारी, थाना नावानगर जा रही थी। दोनों ब्रह्मपुर से बगेन के रास्ते घर के लिए चले थे। रास्ते में ऐसी अप्रिय वारदात हो गई। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

पिछले माह प्रतापसागर के पास पति के साथ बक्सर जा रही महिला बाइक से गिर पड़ी थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया था। जून माह में ऐसी घटना इटाढ़ी थाना के नारायणपुर पुल के पास हुई। जहां अपनी बेटी का उपचार करा नावानगर से लौट रही महिला बाइक से गिर पड़ी। बाद में उसकी भी मौत हो गई। कुल मिलाकर बाइक पर पीछे बैठने वाली महिलाओं का हेलमेट न पहनने का अपने यहां प्रचलन है। जो खतरनाक साबित हो रहा है। दूसरे पीछे बैठने वाली महिलाएं सामान अथवा बच्चे के लिए रहती हैं। इस वजह से खतरा और बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here