राजनीतिक कार्यकर्ताओं समेत 14 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

0
4051

-शहर के पीपी रोड, कोइरपुरवा व अमला टोली में केस आए सामने
-वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से जुड़े केस में पांच लोग हुए संक्रमित
बक्सर खबर। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में चौदह नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच वीर कुंवर सिंह कालोनी से जुड़े मामले हैं। एक केस डुमरांव से आया है। वहां का 33 वर्षीय व्यक्ति सरकारी कार्यालय में ऑपरेटर है। राजपुर का भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिसकी आयु 30 वर्ष है। वह दुकानदार है।

इसके अलावा राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं में एक अर्जुनपुर, एक ब्रह्मपुर, एक सिमरी और पीपी रोड, कोइरपुरवा, अमला टोली, इंदौर से एक लोग संक्रमित पाए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए आप यहां दी गई सूची का अवलोकन कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार क्रम संख्या एक का व्यक्ति राजपुर से है। क्रम संख्या 2 से 6 तक के लोग वीर कुंवर सिंह कालोनी में संक्रमित मिले लोगों के संबंधी हैं।

क्रम संख्या 13 का व्यक्ति कार्यालय का आपरेटर है। अन्य सभी पटना से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॅाजिटिव हुए हैं। इस लिए अब सभी को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सूत्रों ने बताया आपरेटर समाहरणालय में कार्यरत है। वहीं राजनीतिक दलों में अधिकांश भाजपा से जुड़े हैं। इसमें एक पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। ऐसी स्थिति सजगता बहुत जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here