‌‌‌ बक्सर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर  

0
2974

-चौसा मुख्य मार्ग पर लूट के प्रयास में हुई वारदात
बक्सर खबर। चौसा में स्वर्ण आभूषणों का कारोबार करने वाले व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया है। यह घटना आज गुरुवार को शाम आठ बजे के लगभग हुई। व्यवसायी विजय वर्मा (35) को गोली हाथ में लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम में चौसा बाजार से अपनी दुकान बंद कर जिला मुख्यालय बक्सर आ रहे थे।

तभी चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर भैया-बहन के नारा और हादिपुर गांव के मध्य दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। उन्होंने बाइक दौड़ा भागने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। जो उनकी बाह में आ लगी। लेकिन वे रुके नहीं चिल्लाते हुए भागे। इस मार्ग से गुजरते अन्य लोगों की मदद से वे सदर अस्पताल पहुंचे। यह इलाका मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंच उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मनीष कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वयं भी घटना के बारे में पूछताछ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here