-एक तरफ कोरोना दूसरी तरफ चुनाव
बक्सर खबर। इसे ही कहते हैं कालचक्र। वह अपनी गति चलता है। एक तरफ कोरोना से प्रदेश ही देश परेशान है। दूसरी तरफ चुनावी तैयारी भी चल रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की जांच हो रही है। इंजीनियर मशीनों को ठोक-बजा कर देख रहे हैं। उनका हाल-चाल कैसा है।
यह कार्य जिला निर्वाचन कार्यालय की देखरेख में हो रहा है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमन कुमार समीर भी इसका निरीक्षण करने पहुंचे। वहां मौजूद इंजीनियर व उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार ने पूरे हाल से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी मौजूद कर्मियों से कहा। कोविड संक्रमण को देखते हुए हर जरुरी एहतियात पर ध्यान रखें। किसी तरह की लापरवाही न करें।


































































































