बक्सर खबर। पिंटू दुबे उम्र लगभग 15 वर्ष, रंग गेहुंआ, कद पांच फुट 4 इंच। यह किशोर 7 जुलाई से लापता है। यह डुमरांव थाना के लाखनडिहरा गांव का निवासी है। इनके भाई पीयूष दुबे के अनुसार दस बजे के लगभग यह घर से कोई काम बताकर गांव से बाहर गया। उसके बाद लौटा ही नहीं। उसके बाद ही परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे हैं। उसने लाल रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी है। अगर किसी को इस युवक के बारे में कोई सूचना हो तो 9662401783 व 8207337427 नंबरों पर सूचना दे सकता है।


































































































