जमीन के विवाद में काट दी बुजुर्ग की कलाई

0
3183

-परिजनों ने लगाया कुल्हडियां के युवकों पर आरोप
बक्सर खबर। भूमि विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग व्यक्ति पर दो युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने बचने के लिए हाथ आगे किया। इसी बीच उनकी हथेली कटकर अलग हो गई। घायल रामाश्रय यादव (60) को उपचार के लिए सदर अस्पताल लगाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया।

घटना मुफस्सिल थाना के कुल्हडिया गांव में मंगलवार को हुई। घायल व्यक्ति ने बताया वे औद्योगिक थाना के बड़की बसौली गांव के निवासी हैं। वे अपने रिश्तेदार के भूमि विवाद में पंचायती के लिए कुल्हडिया गांव गए थे। आज दोनों पक्ष के बीच पंचायत होनी थी। लेकिन, तभी शिवनाथ के पुत्रों जदू और छेदी ने हमला कर दिया। जब गांव के लोग दौड़े तो वे भाग खड़े हुए। पूछने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कहा। घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here