क्विक एक्शन : बेबी की हत्या में पति और देवर गिरफ्तार

0
640

बक्सर खबर। कथित रूप से दहेज के लिए मारी गई बेबी देवी के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेबी के भाई ने कोरानसराय थाने में इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रोहतास जिले के दावथ थाने के कोआथ निवासी संजय चंद्रवंशी के मुताबिक उसकी बहन बेबी की शादी कोरानसराय के ब्रजेश के साथ करीब एक माह पहले हुई थी।

दहेज के रूप में बाइक और नकद रुपयों के लिए बेबी को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते बुधवार की शाम बेबी के साथ उसके पति ने मारपीट की। संजय की मानें तो ब्रजेश ने उसे इतना मारा कि उसकी मौत ही हो गई। सूचना मिलने के बाद कोरानसराय पहुंचे संजय ने बेबी के पति ब्रजेश और देवर रंजीत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here