दादा और ददन ने किया मतदान, कहा बनेगी हमारी सरकार

0
521

बक्सर खबर। आज डुमरांव शहर में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और डुमरांव विधायक ददन यादव ने मतदान किया। इन दोनों नेताओं ने बक्सर खबर को बताया कि इस चुनाव में एनडीए की जीत होगी। केन्द्र में मोदी की सरकार बनेगी। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति में हूं। लेकिन, बस बार के चुनाव में विपक्ष ने जिस तरह मर्यादा विहीन राजनीति की है। वैसे मैंने आज तक नहीं देखा। आपको क्या लगता है, केन्द्र में किसी सरकार बनेगी?

यह प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा अब लोगों की सोच बदल रही है। लोग विकास और देश को देख रहे हैं। नरेन्द्र भाई मोदी ने पूरे विश्व में भारत को मान दिलाया है। ऐसे में पूरा देश उनको देख रहा है। वहीं डुमरांव विधायक ददन यादव ने कहा कि इस बार डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत होगी। यह जीत एनडीए की है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री ने जो काम देश और प्रदेश के लिए किया है। उसका असर चुनाव में दिखेगा। जनता ने इस बार मन बनाकर मतदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here