नहीं रहे कांग्रेसी नेता रमेश तिवारी

0
778

बक्सर खबर। कांग्रेस पार्टी के नेता रमेश तिवारी नहीं रहे। शुक्रवार की रात 11 बजे के लगभग उनकी मौत पांडेय पट्टी स्थित आवास में हो गई। सूत्रों के अनुसार तीन-चार दिन पहले उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। लेकिन, शुक्रवार को उनकी परेशानी कुछ ज्यादा बढ़ गई थी। चरित्रवन इलाके में किसी डाक्अर को दिखाया गया था। वहां से घर आने के बाद रात में हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।

बासढ़ वर्षीय नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन तिवारी के पुत्र हैं। जिनकी इस जिले में अपनी अलग पहचान थी। आज शनिवार को दिन के नौ बजे चरित्रवन के श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। उनके दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष है। वे मूल रुप से राजपुर प्रखंड के बभनी गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर सुन कांग्रेस विधायक संजय तिवारी, कामेश्वर पांडेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, पिंकू तिवारी समेत अनेक लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here