मुख्यमंत्री के निधन पर शोक की लहर

0
520

बक्सर खबर। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है। आज रविवार की शाम सूचना मिली कि उनका निधन हो गया है। स्थानीय सांसद सह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा देश ने एक ईमानदार और सच्चा नेता खो दिया है। अस्वस्थ होने के बाद भी वे अपने काम से पीछे नहीं हटे। हमेशा कर्तव्य का निर्वहन किया। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। यह देश के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनका मुस्कुराता चेहरा अक्सर याद आता रहेगा। मैं उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। सांसद के अलावा देश के अनेक नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here