सवा करोड़ का घोटाला करने वाला लिपिक पंकज बर्खास्त

0
1789

-मिलता रहेगा जीवन-यापन भत्ता
बक्सर खबर। जिला नजारात मे कार्यरत रहे लिपिक संवर्ग के कर्मचारी पंकज कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार 3 जुलाई को यह आदेश जारी किया। पंकज को ग्रेचुएटी, पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें जीवन यापन भत्ता देय होगा।

पंकज के खिलाफ तत्कालीन जिलाधिकारी रमण कुमार का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 1 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप था। इस तथ्य का खुलासा होते ही पंकज फरार हो गया। पुलिस के बदाव के कारण उसी वर्ष 2016 में आत्मसमर्पण किया। मुकदमा यहां से आर्थिक इकाई पटना को रफर हुआ। दो वर्ष तक सुनवायी चली। 2018 में दस वर्ष की सजा हुई। अब जाकर उसे सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश जारी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here