‌‌‌कैम्ब्रीज स्कूल की बस टकराई, घायल हुए छात्र

1
1660

बक्सर खबर। सुबह के समय छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही बस अहिरौली के पास डंफर से टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से बस झटका खाकर रुकी। टक्कर ऐसी थी की बच्चे सीट से टकरा गए। किसी को सर में चोट लगी किसी के हाथ अथवा पैर में। दुर्घटना आज शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे के लगभग हुई। इसकी जानकारी घर वालों को बच्चों से मिली। जब वे स्कूल से लौटकर आए। छात्रों के अनुसार उन्हें सुबह आठ बजे पास के किसी अंजता अस्पताल ले जाया गया। एक डेढ़ घंटे तक बच्चे परेशान रहे। गाड़ी के अंदर फस्ट एड बाक्स तक नहीं था। अभिभावकों की इस शिकायत पर हमने स्कूल के निदेशक से बात की। स्कूल की 19 नम्बर बस किसकी लापरवाही से टकरा गई ?

उन्होंने कहा दुर्घटना मामुली थी। बस के आगे चल रहा डम्फर अचानक रुका। पीछे बस थी, चालक ने भी जोर से ब्रेक लगाया। इस वजह से कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर से उनका उपचार कराया। वहीं दूसरी तरफ अभिभावकों का कहना था कि स्कूल बस के चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं। हमेशा डर बना रहता है। बस में सीट से अधिक बच्चे भी होते हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि आज की दुर्घटना आमने-सामने हुई है। संयोग अच्छा था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

1 COMMENT

  1. स्कूल प्रबंधक इस घटना की जानकारी उनके अविभावक को क्यों नही दिया, और तो और न तो कोई पुलिस कंप्लेन हुई, ना ही परिवहन विभाग में, और तो और हमारे जिला दंडाधिकारी और पुलिस कप्तान को इस घटना की कोई जानकारी ही नही होगी

    धन्य हो हमारा देश , हमारा राज्य , हमारा बक्सर, और हमारा गार्जियनशिप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here