‌‌‌नए डीएम का पहला जिला है बक्सर

0
6677

-इसरो में काम कर चुके हैं अमन समीर
बक्सर खबर। जैसा की सभी जानते हैं। नए जिलाधिकारियों के लिए बक्सर प्रशिक्षण केन्द्र रहा है। यहां अभी तक जितने भी जिलाधिकारी आए हैं। उनमें से एक-दो को छोड़कर अन्य सभी के लिए यह पहला जिला रहा है। बक्सर के दूसरे डीएम दीपक कुमार का भी यह पहला जिला था। जो फिलहाल राज्य के मुख्य सचिव हैं। वे काफी लोकप्रिय रहे। उनके बाद आए संदीप पौड़िक को भी यह जिला याद करता रहा है। हाल के वर्षो में अजय यादव, विनोद सिंह गुंजियाल, रमण कुमार, मुकेश पांडेय, अरविंद गुप्ता और वर्तमान जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह। सभी के लिए बक्सर पहला जिला रहा।

उसी तरह अब अमन समीर के लिए भी बतौर जिलाधिकारी यह पहला जिला है। पूर्णिया से यहां आने वाले समीर रुडकी कालेज के छात्र हैं। उनका चयन 2012 में इसरो के सहायक वैज्ञानिक के रुप में हुआ था। फिर उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी। अपने तीसरे प्रयास में वे सफल हुए। वर्ष 2015 में उनका चयन हुआ। वे बिहार के ही रहने वाले हैं। पिता शिक्षक से सेवानिवृत हैं। मानवता वादी सोच के प्रखर समर्थक हैं। उनके पास बतौर विकास आयुक्त एक वर्ष तक काम करने का अनुभव भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here