गांव-गांव पहुंच रहा भाजपा का मेरी माटी, मेरा देश अभियान

0
308

 -संगठन के सभी नेता व कार्यकर्ता एकत्र कर रहे मिट्टी
बक्सर खबर। भाजपा का मेरी माटी-मेरा देश अभियान इन दिनों गांव तक पहुंच रहा है। हर गांव से मिट्टी एकत्र की जा रही है। खासकर उन लोगों के यहां टीम पहुंच रही है। जीन घरों के वीर सपुत देश के लिए शहीद हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पाण्डेयपट्टी मंडल अंतर्गत बड़का उनुआव पंचायत में मंडल अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यह अभियान चला। इसमें शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्य की कड़ी में देश अमृत महोत्सव मना रहा है।

देश की राजधानी में प्रस्तावित अमृत वाटिका में यह मिट्टी लगाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांव में 75 पेड़ लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण करना विद्यालययो में शहीदों के नाम का शिलापट्ट लगवाना अभियान का हिस्सा है। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, अजय भट्ट, दीपक राय, हृदय राम, अनिल राणा, मुरली राय, सोनू पांडेय, संतोष राय, विजय राय, अशोक राय, विजय राय, अनिल पांडेय आदि लोग शामिल हुए। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय के अनुसार

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत मिट्टी संग्रह करते भाजपा नेता

राजपुर विधानसभा के राजपुर मंडल के दलित बस्ती में, धनसोई मंडल के धनसोई में, ईटाढी मंडल के इटाढ़ी में एवं कोरानसराय मंडल के मठिला ग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के परिवारों के लोगों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक घर की आंगन की पवित्र मिट्टी अमृत कलश में एकत्र की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक, मीना सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, धनंजय राय, इन्द्रलेश पाठक, पूनम रविदास जिला महामंत्री, इंदु देवी, जयप्रकाश राय जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, लखन कुमार, शंकर केसरी मंडल अध्यक्ष, कमलेश मिश्रा, सतीश दुबे, पिंटू सिंह, कमलेश पांडेय, राहुल सिंह,अरविंद पासवान, वीरेंद्र केसरी,जवाहरलाल राय, अवधेश सिंह,विवेक चौधरी, सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडेय आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here