राणी सती मंदिर का वार्षिकोत्सव 15 को, 12 को निकलेगी शोभायात्रा

0
250

-जोर-शोर से चल रही है तैयारी, स्वर्ण जयंती पर देवी जागरण का आयोजन
बक्सर खबर। राणी सती मंदिर का स्वर्ण जयंती महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। आयोजकों ने इसकी जो रूपरेखा बनाई है। उसके अनुसार तीन से चार दिन तक उत्सव का माहौल यहां रहेगा। शहर के गोला घाट के पास स्थित मंदिर की आभा निखारने का कार्य अभी से प्रारंभ कर दिया गया है। सदस्यों ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह साढ़े सात बजे शहर के गोयल धर्मशाला से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

जो मंदिर तक जाएगी। साढ़े दस बजे दिन से मंगल पाठ का आयोजन है। 14 को मंदिर का पट शाम 5:30 में खुलेगा। उसके उपरांत महा आरती होगी। शाम सात बजे से कोलकाता की टीम भजन संध्या करेगी। रात में छप्पन भोग लगाया जाएगा। अगले दिन 15 को मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न होगा। इस पूजा से मारवाड़ी समाज का गहरा स्नेह है। परिवार के सभी सदस्य इसमें शामिल होते हैं। इस वजह से आयोजन भी बहुत भव्य होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here