‌‌वशिष्ठ नारायण सिंह बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, बधाई देने वालों का तांता

0
222

बक्सर खबर। राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। शुक्रवार को उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व से यह तिथि चुनाव के लिए निर्धारित थी। इससे एक दिन पहले अर्थात गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की प्रकिया हुई। पार्टी कार्यालय में वशिष्ठ नारायण सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन किया था।

इसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का ताता पटना में लग गया था। क्योंकि उन्होंने इकलौते उम्मीदवार के रुप में नामांकन किया था। अपने जिले सभी भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पटना पहुंचे और मिलकर उन्हें बधाई दी। साथ ही अपने लिए आशीर्वाद मांगा। जदयू के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह व पंकज मानसिंहका भी उनसे मिलने पटना पहुंचे। जिन्होंने अपनी तस्वीर साझा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here