अहिरौली घाट पर डूब गया किशोर

0
993

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के अहिरौली घाट पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक घटना हुई। वहां नहाने के क्रम में विष्णु कुमार (12) पुत्र गणेश सिंह डूब गया। जब यह बात पता चली तो उसके गांव नदांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार यह किशोर कुछ लोगों के साथ गंगा घाट पहुंचा था। वहां बहुत से लोग नहां रहे थे। गंगा में किनारे रेत है। इस लिए लोग आगे जाकर पानी की धारा में स्नान कर रहे थे। यह किशोर भी वहां पहुंच गया। लेकिन अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाने को दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here