एडीजी जितेन्द्र कुमार ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

0
551

बक्सर खबर। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को चुस्त बनाने की कवायद पूरे प्रदेश में चल रही है। शनिवार को इस क्रम में ए डीजी (आधुनिकीकरण) जितेन्द्र कुमार बक्सर पहुंचे। उन्होंने एसपी राकेश कुमार के साथ जिले की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार सरकार ने वरीय पदाधिकारियों को जिलों का निरीक्षी पदाधिकारी मनोनित किया है। जिसके तहत उन्हें इस जिले का पदाधिकारी मनोनित किया गया है।

वे शुक्रवार की शाम ही जिला मुख्यालय पहुंच गए थे। शनिवार को तय समय से ठिक साढ़े दस बजे एसपी कार्यालय पहुंच गए। मीडिया से मुखातिब हुए तो कहा रुटीन निरीक्षण अभियान के तहत यहां आए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं कहा। अलबत्ता सूत्रों की माने तो उन्होंने विभागीय स्तर पर अनुसंधान के तरीकों एवं संसाधनों के संबंध में बात की और प्रशासनिक सुझाव दिए। उनके साथ एसपी राकेश कुमार व अन्य मातहत पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here