नशे की लत से बर्बाद हो रहे युवक

0
1601

बक्सर खबर। नशीला पदार्थ हैरोइन आज भी जिले के रघुनाथपुर में बिक रहा है। यह बात साबित करती है आज बुधवार की घटना। रघुनाथपुर बाजार में कुछ लोगों ने छोटेलाल प्रसाद को पकड़ रखा था। कुछ लोगों ने उसके उपर हाथ भी साफ किया। पूछताछ में पता चला उसके उपर साइकिल चोरी का आरोप है।

रविवार को उसने रघुनाथपुर बाजार में आए मुन्ना यादव की साइकिल चोरी कर ली। उसे साइकिल लेकर भागते हुए मुन्ना ने देखा। तीन दिनों से उसकी तलाश हो रही थी। बुधवार को जैसे ही वह बाजार में दिखा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने कबूल किया कि नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए उसने साइकिल चुराई और उसे बेच दिया।

add

आपसी तालमेल से यह विवाद तो कुछ घंटे में शांत हो गया। लेकिन, यह बहुत ही चिंताजनक बात है। रघुनाथपुर बाजार में हैरोइन जैसे नशे ने पांव पसार रखा है। बक्सर खबर को इसकी जानकारी देने वाले समाजसेवी युवक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके साथ विनय कुम्हार नाम का युवक रहता था। वह भी इसी नशे की लत का शिकार हो गया था। इसी रविवार को वह ट्रेन की चपेट में आ गया। अर्थात इस पर रोक नहीं लगी और भी युवक बर्बाद होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here