दरोगा शहीद, तीन पुलिस कर्मी घायल

0
3405

बक्सर खबर। नया भोजपुर ओपी की पुलिस शनिवार की रात गश्त कर रही थी। उसने एक वाहन को रोका, जो पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। टीम ने पीछा करना शुरू किया। भागने वाले दूर निकल गए। इसी क्रम में पीछा कर रही टीम का वाहन असंतुलित हो पलट गया। उसमें मौजूद ए एस आई दीनानाथ सिंह की समेत होमगार्ड के तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए। सूचना नजदीकी पुलिस टीम को दी गई। बचाव दल पहुंचा तो सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।

रेफर होते पुलिस कर्मी

यहां चिकित्सक ने एएसआई दीनानाथ सिंह (55) को मृत घोषित कर दिया। वे छपरा जिला के निवासी हैं। नया भोजपुर ओपी में उनकी तैनाती थी। घायल होमगार्ड के सिपाहियों को रात के वक्त ही ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उनके नाम राजू कुमार यादव, मनोरंजन कुमार व जय प्रकाश कुमार है। घटना के संबंध में पूछने पर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में एएसआई की मौत हो गयी। रात बारह बजे के लगभग वाकया हुआ। जब पुराना भोजपुर चौक से पुलिस ने वाहन का पीछा करना शुरू किया। इसी दौरान पुराना भोजपुर-नियाजिपुर मार्ग पर दुर्घटना हुई।
देख सकते हैं वीडियो : –

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here