‌‌‌ राजपुर के डेहरी में युवक पर चली गोली, अस्पताल में दाखिल

0
1677

-अदावत का पता नहीं, बाइक सवार ने दिया घटना का अंजाम
बक्सर खबर। राजपुर थाना के डेहरी गांव में खेत घूमने गए किसान पर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोली दाग दी। लेकिन, हमलावरों को आते चंदन राय ने देख लिया और वे भागने लगे। इस वजह से उकनी जान बच गई। क्योंकि भागते व्यक्ति पर हमलावर सही निशाना नहीं लगा सके। लेकिन, वे घायल जरुर हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के अनुसार डेहरी गांव के रहने वाले चंदन राय रविवार की सुबह खेत घूमने गए थे। तभी अपाचे पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे।

उन लोगों ने उनके उपर हमला किया। लेकिन, वे कौन थे और घटना की वजह क्या है। यह ज्ञात नहीं हो सका है। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष राजेश मलाकार ने कहा कि पूछताछ में यह पता चला है कि हमलावरों की संख्या तीन थी। दो ने नकाब लगा रखा था, एक का चेहरा खुला था। अगर वह सामने आया तो उसे देखकर पहचान लेंगे। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो विवाद आपसी लेनदेन का हो सकता है। चंदन राय डेहरी गांव के महंत राय के पुत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here