मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 11 महिलाओं ने किया नामांकन

0
692

-उप मुख्य पार्षद के लिए अभी छह ने भरा पर्चा  
बक्सर खबर। वैसे मुख्य पार्षद पद के लिए जिन ग्यारह लोगों ने शनिवार को नामांकन किया इसमें रूबी निसार पति निसार अहमद गजाधरगंज। हिना कौसर पुत्री इफ्तखार अहमद, अंजली देवी पति शशि कुमार गुप्ता बजाज मुसाफिर गंज, रजिया खातून पीपी रोड पति एजाज अंसारी। सदाफ रसीद पति अखलाक अंसारी सिविल लाइन। कमरुन्निसा पति नियमतुल्ला फरीदी, पीपी रोड, पुष्पा देवी पति शिव जी चौरसिया पांडेयपट्टी। माया देवी मालवीय नगर धोबी घाट (निवर्तमान मुख्य पार्षद) प्रतिमा कुमारी पति भरत चौधरी मल्हार टोली। निर्मला कानू पति बजरंगी प्रसाद कानून थाना रोड व रामावती देवी मल्लाह टोली पति राम लखन चौधरी। इन ग्यारह के अलावा शुक्रवार को भी दो लोगों ने मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन किया था।

उप मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार
बक्सर खबर। उप मुख्य पार्षद पद के लिए शनिवार को 6 लोगों ने नामांकन किया है। जिनमें बेबी देवी पांडे पट्टी,पति इंद्र देव शर्मा। शीला देवी चरित्रवन पति वीरेंद्र नाथ। सकीना बेगम कोइरपुरवा पति अलाउद्दीन अंसारी। रंजीता देवी पति सुरेश कुमार कोईरपुरवा। रिचा देवी पति राम जी शर्मा पंजाबी मार्केट। तबस्सुम निशा पति मोहम्मद अकरम सोहनीपट्टी शामिल हैं। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। बक्सर नगर परिषद में इस वर्ष मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद दोनों पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here