पुलिस ने लौटाए 13 लाख के 64 चोरी व गुम हुए मोबाइल

0
114

जिले में अब तक 1605 मोबाइल बरामद कर पुलिस ला चुकी है लोगों के चेहरे पर मुस्कान                              बक्सर खबर। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बक्सर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 64 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी शुभम आर्य ने अपने हाथों से इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों और धारकों को सौंपा। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिले के अलग-अलग थानों में आम लोगों द्वारा मोबाइल गुम होने या चोरी होने के संबंध में सनहा और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी तकनीकी मदद से कुल 64 मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद कर लिया। बक्सर पुलिस की इस मुहिम ने अब तक सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत दी है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बक्सर पुलिस द्वारा अब तक कुल 1,605 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर पुलिस उनके चेहरों पर मुस्कान वापस ला चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here