तालाब से मिट्टी काटने वालों के खिलाफ प्राथमिकी, कई लोगों पर संदेह

0
16

-शहर के सोहनी पट्टी इलाके में सरकारी तालाब से रात के वक्त वक्त जब्त हुए वाहन
बक्सर खबर। शहर के सोहनी पट्टी इलाके में रात के वक्त सरकारी तालाब से मिट्टी चोरी करते कुछ वाहनों को नगर थाने की टीम ने जब्त किया है। कुछ समय पहले स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की थी। इस सिलसिले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई। पूछने पर नगर कोतवाल मनोज कुमार ने कहा, जेसीबी के मालिक को फिलहाल नामजद आरोपी बनाया गया है। अन्य लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। अर्थात पूछताछ के बाद जिन लोगों का नाम सामने आएगा। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

अगर पुलिस ने गंभीरता से इसकी जांच की तो कई रसूखदार लोग भी इसकी जद में आएंगे। क्योंकि बगैर किसी मिलीभगत से आबादी के मध्य से मिट्टी खोदकर ले जाने की हिमाकत कोई अकेला नहीं कर सकता। क्योंकि शिकायत से जुड़ी खबरें मीडिया में कुछ दिन पूर्व आई थीं। बावजूद इसके एक पखवारे का समय भी नहीं गुजरा। मिट्टी काटने वाले पुन: सक्रिय हो गए। अन्य संलिप्त लोग कौन-कौन हो सकते हैं? यह सवाल भी नगर कोतवाल से किया गया। लेकिन, उनका कहना था। अज्ञात की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। जांच के क्रम में जितने भी नाम आएंगे। उन सभी को आरोपी बनाया जाएगा। पदाधिकारी को इस केस के लिए नामित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here