-बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। अन्य तीन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना सोमवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग राजपुर थाना के बसही गांव के समीप हुई। पुलिस के अनुसार मृत युवक का नाम लक्ष्मण पासवान (25) पिता शिवजी पासवान था। वह राजपुर थाना के ही पिपराढ़ गांव का निवासी था। उसके साथ इसी गांव के अन्य दो युवक भी घायल हुए हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए गए युवकों का नाम स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर के अनुसार
रवि यादव (28 वर्ष) पिता भोला सिंह, बबलू कुमार (30) पिता जिउत भर, दोनों ग्राम पिपराढ़ थाना राजपुर व तीसरे युवक का नाम राजेश चौधरी (29 वर्ष) बताया गया है। पूछने पर ज्ञात हुआ पिपराढ़ के युवक बाइक पर सवार होकर कोचस की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। सभी घायलों को लोगों की मदद से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां लक्ष्मण पासवान को चिकित्सकों ने मृत बता दिया। उस वक्त मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। उसने घर वालों को इसकी सूचना दी। तीन घायलों में को ज्यादा चोट है। उन सभी को राजपुर पुलिस ने सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया।


































































































